शोध की कीमत ५ लाख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शोध की कीमत ५ लाख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आज के अध्यापक .....

आजकल मैं एक विशेष अनुभव का लाभ अर्जित कर रहा हूँ जिसका पुण्य लाभ मेरे आदरणीय शिक्षक जनो को जाता है। जैसा की विदित है की मैं इस वर्ष अपना परास्नातक पूर्ण कराने वाला था। लेकिन मेरे आदरणीय शिक्षक जनोंके विशेष अनुग्रह और विश्वविद्यालय की कार्यशैली के चलते मुझे अपना इरादा अगले वर्ष के लिए स्थगित करना पड़ा । लो मैंने ये तो बताया ही नही की मेरा इरादा क्या था। अरे ऐसा कुछ नया नही था बस सोचा था कुछ एक लाखो की भीड़ में हम भी आ जायेंगे पर हमारे आदरणीय शिक्षक जनों को ये मंजूर नही था। उन्होंने हमारे भले के लिए सोचा और हमारे शोध के प्रयासों पर विराम लगा दिया। शायद उन्हें लगा कि शोध तो फालतू कि प्रक्रिया है जिसका अंत बेकारी से ही होना है तो क्यों शोध किया जाए, हम ये अनुग्रह तो तुम पर वैसे ही रिजल्ट नही निकालकर कर रहे हैं।
अब कल का ही विषय देखिये कि हमारे शोध करने के विषय पर उन्होंने कितने ज्ञान की बात उन्होंने हमें बताई। उनके अनुसार हमारे जनसंचार विषय पर शोध की कीमत ५ लाख है जिसमे से १ लाख गाइड को दिया जाता है। अब देखिये न हमें तो बैठे बिठाये उन्होंने शोध का एक विषय दे दिया अब मैं आजकल पता करने में लगा हू की कोण से संसथान में इस कीमत पर शोध की बोली लग रही है।
बेचारे एक विषय पर बहुत परेशां थे की शोध कराने के लिए हमें मिलाता क्या है फालतू में सर खपाना पड़ता है अब मैं सरकार से सिफारिश करने की सोच रहा हूँ कि इन शोध कराने वाले सभी आदरणीय शिक्षक जनों को कुछ धनराशी प्रदान करवाने कि व्यवस्था कराएँ क्यूकि ये पढ़ने के लि तो होते ही नही हैं वह सो उनके मिलाने वाले वेतन को ख़त्म किया जा सकता है हालाँकि इस सुझाव पर मेरे शुभचिंतक आदरणीय शिक्षक जन नाराज हो गए। मेरे एक मित्र का कहना है बेटा इस सुझाव का फल तुझे आने वाले रिजल्ट में पता चलेगा । मुझे भी पता चला है आजकल आदरणीय शिक्षक जन मेरा विशेष ख्याल रख रहे हैं।
गर आपके पास मेरे लिए कुछ सुझाव हो तो बताइयेगा

;;